22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
सन 1943 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।
अमेरिका के रिचमंड हिल्स में 1950 में हुयी रेल दुर्घटना में ७९ लोगों की मृत्यु हो गई।
डलास (टेक्सास) में 1963 में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
संयुक्त राष्ट्र ने 1967 में 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को 1968 में लोकसभा से स्वीकृति मिली।
जुआन कार्लोस 1975 में स्पेन के राजा बने।